फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Special: एक दिन में 200 महिलाओं- युवतियों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए कराया पंजीकरण, किया गया जागरूक

Sat, 27 Sep 2025 04:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अमर उजाला कार्यालय में आयोजित लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में एक दिन में 200 महिलाओं- युवतियों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए पंजीकरण कराया। अब इन्हें स्थायी लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विशेष लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र पर नारी शक्ति के लिए विशेष लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में आधी आबादी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परिवहन विभाग के सहयोग से चांदपुर के अमर उजाला कार्यालय में शुक्रवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 200 ऑनलाइन पंजीकरण हुए। महिलाओं और युवतियों ने परीक्षा के तरीके को भी जाना। 

विज्ञापन


संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन मनोज प्रसाद वर्मा की पहल पर आरआई परमेंद्र कुमार ने प्रक्रिया को समझाया और सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। यातायात नियमों के प्रति भी महिलाओं को जागरूक किया। सवालों के जवाब भी दिए। 

शिविर में दिलीप गुप्ता, दीपक कुमार, रितेश सिंह का सराहनीय सहयोग रहा। एआरटीओ प्रशासन मनोज प्रसाद वर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग से किसी भी सुविधा की घर बैठे जानकारी लेने के लिए टोल फ्री नंबर 149 या फिर चैटबॉट 8005441222 पर फोन कर सकते हैं। बताया कि लर्निंग लाइसेंस छह माह तक वैध रहेगा। इसके बाद खुद ही निरस्त हो जाएगा। एक से 6 महीने के अंदर आवेदक को स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे बनेगा स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस
ऑनलाइन परीक्षा देकर लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने वालों को स्थायी लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सिर्फ आधार कार्ड की जरूरत है। स्थायी लाइसेंस के लिए करौंदी आईटीआई परिसर के पीछे परिवहन विभाग के ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट में ट्रैक पर वाहन चलाकर परीक्षा पास करनी होगी। एक बार फेल होने पर 300 रुपये फीस सरकारी कोष में जमा करनी होगी। चालक को एक सप्ताह का समय दिया जाएगा ताकि वह वाहन को पूरी तरह चालान सीख सके। एक सप्ताह बाद फिर से टेस्ट होगा। 300 रुपये जमा करने होंगे। फिर एक सप्ताह का समय देते हुए टेस्ट का अवसर मिलेगा। आवेदक तीन बार में टेस्ट पास नहीं करता है तो स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नए सिरे से फीस जमा कर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें