फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2024: मां कात्यायनी के दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़, जय माता दी से गूंजा मंदिर

Tue, 08 Oct 2024 03:25 PM IST
प्रगति चंद माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी।

सार

कि मां कात्यायनी देवी के दर्शन-पूजन से श्रद्धालुओं की हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मां को दही और हल्दी का लेपन करने से कुंवारी कन्याओं या लड़कों के विवाह विवाह जल्द हो जाता है। 
विज्ञापन
मंदिर में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्रि का आज छठा दिन है। आज मां दुर्गा के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है। वाराणसी चौक क्षेत्र में सिंधिया घाट के ऊपर मां कात्यायनी देवी का मंदिर है। भोर से ही मां कात्यायनी के शृंगार और उनकी मंगला आरती के बाद उनके पट को दर्शन-पूजन के लिए खोला गया तो कतार में खड़े  भक्त मां का जयकारा लगाते हुए दर्शन पूजन शुरू किया दर्शन-पूजन का यह सिलसिला देर रात तक अनवरत जारी रहेगा।

विज्ञापन


मंदिर के पुजारी ने बताया कि मां कात्यायनी देवी के दर्शन-पूजन से श्रद्धालुओं की हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा मां को दही और हल्दी का लेपन करने से कुंवारी कन्याओं या लड़कों के विवाह विवाह जल्द हो जाता है। मंगलवार और गुरुवार के दिन यहां पर कुंवारी कन्याओं और कुंवारे लड़कों की लंबी कतार देखने को मिलती है |

कात्ययान ऋषि ने तपकर देवी से वरदान मांगा था कि आप पुत्री के रूप में मेरे कुल में पैदा हों। देवी ने कात्यायन ऋषि की प्रसन्नता के लिए अपना अजन्मा स्वरूप त्याग कर पुत्री रूप में जन्म लिया था। पिता के गोत्र से जुड़ने के कारण देवी का नाम कात्यायनी पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें