वहीं ज्ञानवापी क्षेत्र स्थित सत्यनारायण मंदिर के अंदर स्थित सौभाग्य गौरी के मंदिर में भी सन्नाटा पसरा रहा। श्रद्धालुओं को अखंड सौभाग्य और सुख प्रदान करने वाली सौभाग्य गौरी से भक्तों ने घर बैठे ही मानसिक पूजन कर आशीर्वाद मांगा। कोविड निगेटिव प्रमाणपत्र की अनिवार्यता के कारण भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिला।