फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र: 9 विद्यालयों की 10 हजार छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, मार्शल आर्ट्स के टिप्स मिले; मां को नमन

Tue, 13 Oct 2026 02:20 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में नवरात्र के दूसरे दिन नौ विद्यालयों की 10 हजार छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ विपरीत परिस्थितियों में खुद की रक्षा के लिए सक्षम बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आत्मविश्वास बढ़ाने और संकट के समय सतर्कता बरतने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन
आर्य महिला इंटर काॅलेज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र के दूसरे दिन अमर उजाला की ओर से जिले के नौ विद्यालयों में 12 हजार से ज्यादा छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की टीम ने इन छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी। छात्राओं को कराटे के माध्यम से किक पंच, ब्लॉक के साथ साथ आत्मरक्षा की बेसिक तकनीकी का अभ्यास कराया गया।

विज्ञापन


सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदैनी में 1500, आदर्श बालिका इंटर कॉलेज कोरौता में एक हजार, कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज चितईपुर में 1200, बीरापट्टी इंटर कॉलेज में 800, विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर में 1900, रानी मुरारका बालिका इंटर कॉलेज भोजूबीर में 800, आर्य महिला इंटर कॉलेज लहुराबीर में 1200, मदर लैंड बालिका इंटर कॉलेज मोहनसराय में 700, आरएस कॉन्वेंट सैनिक स्कूल लेढ़ूपुर में 800 छात्राओं ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लिया। 

मानव एकेडमी की सेंसेई ज्योति सिंह, माया पटेल, खुशबू मौर्या, निधि राज गुप्ता, अनीता प्रजापति और ट्रेनर अंशु गौतम, साबरीन हाशमी, योगिता, खुशी, साक्षी, स्नेहलता, मुस्कान दीप्ती, तनुप्रिया, कृतिका, कशिश और नंदिनी ने प्रशिक्षण दिया। 
विज्ञापन


सीनियर प्रशिक्षक सेंसेई ज्योति सिंह ने बताया कि मार्शल आर्ट्स के अभ्यास से हम किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इससे हम शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी मजबूत होते हैं जो कि अपनी रक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

Trending Videos

आज महिला सशक्तीकरण थीम पर होगी पेंटिंग प्रतियोगिता
अमर उजाला की ओर से नवरात्र में महिलाओं से संबंधित विशेष आयोजन के क्रम में मंगलवार को नवरात्र के तीसरे दिन पांच स्थानों पर पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। सुबह 10 बजे से आयोजित प्रतियोगिता की थीम महिला सशक्तीकरण होगी। इस प्रतियोगिता में चयनित पेंटिंग को पुरस्कृत किया जाएगा। अमर उजाला की ओर से हर साल नवरात्र में नौ दिन अलग-अलग तरह के आयोजन कराए जा रहे हैं। पिछले साल भी शारदीय नवरात्र में विशेष कार्यक्रम हुए थे। 

अपराजिता अभियान छात्राओं का आत्मबल बढ़ाता है। अमर उजाला और मानव एकेडमी की यह पहल सराहनीय है। - जितन पटेल, प्रबंधक, आदर्श बालिका इंटर कॉलेज

लड़कियों और महिलाओं का सशक्तिकरण सिर्फ नारों से नहीं, बल्कि ऐसे धरातलीय प्रयासों से होता है। - नागेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य, कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज, चितईपुर

अपराजिता कार्यक्रम ने बेटियों को आत्मबल से भर दिया है। बच्चियों की हौसलाफजाई के लिए अमर उजाला और मानव एकेडमी को धन्यवाद। - राघवेंद्र प्रताप सिंह, बीरापट्टी इंटर कॉलेज, बीरापट्टी
विज्ञापन

सररदार पटेल इंटर काॅलेज। - फोटो : संवाद
कक्षाओं में जो लड़कियां झिझकती थीं, अपराजिता के मंच पर उनका आत्मविश्वास देखकर गर्व हो रहा है। - एके सिंह, चेयरमैन, विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर

लड़कियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और कुछ नया सीखने का अवसर बहुत कम मिल पाता है। - डॉ. अनिता सिंह, प्रधानाचार्या, रानी मुरारका बालिका इंटर कॉलेज, भोजूबीर

अमर उजाला और मानव एकेडमी को इस प्रेरणादायी पहल के लिए धन्यवाद। - डॉ. प्रतिभा यादव, प्रधानाचार्या, आर्य महिला इंटर कॉलेज, लहुराबीर

बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, कमी है तो बस सही अवसरों की। - संध्या सिंह, प्रधानाचार्या, आरएस कॉन्वेंट सैनिक स्कूल, लेढ़ूपुर

समाज को दिशा दिखाने वाले इस सफल आयोजन के लिए अमर उजाला और मानव एकेडमी को बधाई। - मनीषा खन्ना, प्रधानाचार्या, मदर लैंड पब्लिक स्कूल, मोहनसराय

महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार कर यह कार्यक्रम उनके संपूर्ण विकास का माध्यम बना है। यह पहल बेहद सराहनीय है। - श्वेत प्रताप यादव, संरक्षक, मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें