फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: नवजोत सिंह सिद्धू ने संकटमोचन दरबार में लगाई हाजिरी, परिवार के संकट को दूर करने की कामना

Wed, 26 Jul 2023 09:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के निजी दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को सपरिवार संकटमोचक हनुमान और मां दुर्गा के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन पूजन के बाद उन्होंने संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र से मुलाकात की। 
विज्ञापन
संकटमोचन मंदिर के महंत के साथ नवजोत सिंह सिद्धू और उनका परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सपरिवार संकटमोचक हनुमान और मां दुर्गा के दरबार में हाजिरी लगाई। संकटमोचन मंदिर में उन्होंने हनुमान जी से परिवार के संकट को दूर करने की कामना की। वहीं, मां दुर्गा के चरणों में भी अरज लगाई। सिद्धू इस समय बनारस की आध्यात्मिक यात्रा पर हैं।

विज्ञापन


बुधवार की शाम नवजोत सिंह सिद्धू सपरिवार संकटमोचन मंदिर पहुंचे। उन्होंने सपरिवार बाबा संकटमोचन हनुमान का दर्शन पूजन किया और भक्तिभाव के साथ मंदिर में काफी देर तक बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार पर आए संकट को हरने की प्रार्थना की।
ये भी पढ़ें: कैंसर पीड़ित पत्नी के साथ काशी पहुंचे पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, बोले- यह मेरी धार्मिक यात्रा है
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शन पूजन के बाद उन्होंने संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र से मुलाकात की। इसके बाद वह दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे और माता के चरणों में अपनी अरज लगाई। इसके बाद वह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें