पत्र को मिलते ही राजकुमार भारती, नरेश कुमार, अनुराग सिंह के होश उड़ गए। प्रभारी राजकुमार ने इसकी सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी। बीएसए ने एसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की।
मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अध्यापक शिकायत करने पहुंचे तो इसकी जानकारी लोगों को हुई। वहीं सीओ नक्सल जगतराम कन्नौजिया ने बताया कि फिरौती मांगने के मामले की गहराई से जांच की जा रही है। संदिग्धों की तलाश में जंगलों में भी कांबिंग की जा रही है।