फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस: रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने का मौका, कल यहां लगेगा रक्तदान शिविर

Sat, 30 Sep 2023 12:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अस्पतालों में भर्ती ऐसे जरूरतमंद मरीजों को इलाज के दौरान खून मिल सके इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल की तरह इस साल भी राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन आईएमए और मंडलीय अस्पताल में किया गया है।
विज्ञापन
रक्तदान - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्तदान एक ऐसा दान है जिसको कोई मोल नहीं है। अगर समय पर मरीज को खून न मिल पाए तो उसकी जान खतरे में पड़ जाती है। अस्पतालों में भर्ती ऐसे जरूरतमंद मरीजों को इलाज के दौरान खून मिल सके इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल की तरह इस साल भी राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन आईएमए और मंडलीय अस्पताल में किया गया है। जहां लोग जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी में ओपी राजभर: अखिलेश यादव पर साधा निशाना, राहुल गांधी पर बोले- 'कौन सा बड़ा तोप लेकर अयोद्धा जा रहे'

सड़क दुर्घटना के साथ ही अन्य घटनाओं में घायल मरीज हो या फिर गर्भवती महिलायें और हीमोफीलिया, थैलेसीमिया ग्रसित  बच्चे। इनको खून की जरूरत होती है। सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब इलाज के दौरान खून दाता के अभाव में नहीं मिल पाता है।  ब्लड बैंकों की ओर से ऐसे मरीजों को बिना डोनेशन के ही खून दिया जाता है। ऐसे लोगों की ज़रूरतें पूरी हो सके इसको लेकर ही अमर उजाला फाऊंडेशन हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। 1 अक्टूबर यानी रविवार को आई एम ए ब्लड बैंक लहुराबीर और मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा में सुबह 9 बजे से 3 बजे तक चलने वाले शिविर  पहुंच कर आप भी रक्तदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमए अध्यक्ष,  डॉक्टर राहुल चंद्रा ने दी ये जानकारी

  • 18 से 65 साल का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
  • रक्तदान करने से एक दिन पूर्व नींद का होना बहुत जरूरी है।
  • रक्तदान से सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें