फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के आदर्श गांव ककरहिया में होगा नेशनल विलेज कार्निवल का आयोजन

Wed, 11 Apr 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आदर्श गांव ककरहिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव ककरहिया में बच्चों को शिक्षा और युवाओं को सोशल इंटरप्रेन्योरशिप से जोड़ने की पहल की जा रही है। इसके लिए यहां आगामी 21 और 22 अप्रैल को यहां नेशनल विलेज कार्निवल आयोजित होगा। इसमें मनोरंजक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन


अलग-अलग कॉलेज के रॉक बैंड की ओर से 21 अप्रैल की रात ‘म्यूजिकल बैंड’ की धूम मचेगी।  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर सामाजिक संस्था सुकून बनारस के किसी गांव में पहली बार होने जा रहे इस दो दिवसीय नेशनल विलेज कार्निवाल में बच्चों के लिए शैक्षिक कार्यशाला आयोजित होगी।

इसके जरिए बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने की, उनकी आशा-मंशा को समझने का प्रयास होगा। अभिभावकों की काउंसलिंग भी होगी। उन्हें प्रेरित किया जाएगा कि वो बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। उनकी पढ़ाई पर ध्यान दें। आदर्श गांव में बने नंद घर इसके फोकस में होंगे।
विज्ञापन


युवाओं के लिए भी इस कार्निवल में बहुत कुछ होगा। युवाओं को रोजगार, कौशल से जोड़ने के लिए सोशल इंटरप्रेन्योरशिप का सत्र होगा, जिसमें आईआईटी के प्रोफेसर शामिल होंगे। आईआईटी में पंजीकृत स्टार्ट अप ‘गार्डन ऑन कांक्रीट’ उनके लिए रोजगार के दरवाजे खोलेगा। गांव में 100 पौधे भी लगाए जाएंगे।

महिलाओं और युवतियों के लिए रात्रि चौपाल लगेगी और यहां उन्हें ‘हेल्थ और हाइजीन’ के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी के साथ ही उन्हें फिल्म ‘पैडमैन’ भी दिखाई जाएगी। सेनेटरी पैड वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसी क्रम में नुक्कड़ नाटक के जरिये सामाजिक मुद्दों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें