फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्कूली हैंडबॉल: काशी में जुटेंगे देशभर के अंडर-17 के 594 खिलाड़ी, पूर्वांचल में खेल को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 12 Nov 2026 05:56 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में 70वीं माध्यमिक राष्ट्रीय स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश भर के अंडर-17 के 594 खिलाड़ी आएंगे। इस प्रतियोगिता से पूर्वांचल में खेल को बढ़ावा मिलेगा। खिलाड़ियों को कॉलेज में ही ठहराया जाएगा। 
विज्ञापन
अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

70वीं माध्यमिक राष्ट्रीय स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी वाराणसी को मिली है। प्रतियोगिता अंडर-17 बालक वर्ग में छह से 10 जनवरी 2026 को होगी। इसमें देश के 594 खिलाड़ी खेलेंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल दिनेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी पहली बार वाराणसी को मिली है। पूर्वांचल में खेल को बढ़ावा मिलेगा। खिलाड़ियों को कॉलेज में ही ठहराया जाएगा। 

विज्ञापन


यूपी हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली जाएगी। वाराणसी के खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रतियोगिता चार कोर्ट पर खेली जाएगी जबकि एक खिलाड़ी वार्मअप करेंगे।

काशी के खिलाड़ियों ने चार घंटे किया अभ्यासवाराणसी की हैंडबॉल टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया है। बुधवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए दो कोच दो सत्र में अभ्यास करा रहे हैं। खिलाड़ियों को बॉल थ्रो, अटैक के अलावा डिफेंस कर स्कोर करने का अभ्यास गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें