फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन: जिला जज बोले- 'पीड़ित को नियमानुसार दिलाएं न्याय'

Sat, 12 Nov 2022 02:55 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जिला न्यायाधीश डॉ अजय कृष्ण विश्वेश ने कहा कि आज के दिन न्यायिक अधिकारियों को इस बात पर विशेष ध्यान देना चाहिए कि जो वास्तविक रूप से पीड़ित है उसे न्याय अवश्य मिले। बैक अधिकारियो को चाहिए कि जो वादकारी वास्तव मे गरीब एवं परेशान हैं, उन्हें विशेष रियायत देकर लाभान्वित करे।
विज्ञापन
वाराणसी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की और से शनिवार को दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश डॉ अजय कृष्ण विश्वेश ने कहा कि आज के दिन न्यायिक अधिकारियों को इस बात पर विशेष ध्यान देना चाहिए कि जो वास्तविक रूप से पीड़ित है उसे न्याय अवश्य मिले। बैक अधिकारियो को चाहिए कि जो वादकारी वास्तव मे गरीब एवं परेशान हैं, उन्हें विशेष रियायत देकर लाभान्वित करे। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ती ( प्रशासनिक ) आर के ठक्कर ने वीसी के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा आज के इस राष्ट्रीय लोक अदालत मे अधिक से अधिक वादो का निस्तारण करें। परिवार न्यायालय के न्यायाधीश अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज 115 पारिवारिक वाद का निस्तारण कराने का लक्ष्य है। विशेष न्यायालय के पीठासीन अधिकारी (एनआई एक्ट) एस के सिह एवं पीठासीन अधिकारी ( एमबी एक्ट) सुरेश चन्द्र भारती ने भी अधिक से अधिक संख्या मे वादो का निस्तारण करने आश्वासन जनपद न्यायाधीश को दिया।

विज्ञापन

कार्यक्रम की संयोजक शिखा यादव ने लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत का महत्व समझाया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी और विशेष न्यायाधीश संजीव कुमार सिन्हा, न्यायाधीश किरनपाल सिह, यूनियन बैंक के रीजनल हेड बृजा प्रसाद दास ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप कुमार श्रीवास्तव ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें