फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अचानक फूलने लगी हाइवे की सड़क, छह बाइक सवार घायल; 12 घंटे बाधित रहा यातायात

Sat, 08 Jun 2024 11:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर गर्मी के कारण सड़क टूट जाने से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और एनएचएआई के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। रास्ता बाधित होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानियां हुईं। 
विज्ञापन
वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-जौनपुर मार्ग स्थित रामपुर ओवरब्रिज के आगे शुक्रवार की रात अचानक सड़क जगह-जगह से उठ गई। इससे छह से सात बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। फूलपुर पुलिस ने रात के समय सड़क के दोनों छोर से आवागमन बंद कराया। लगभग 12 घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन


पिंडरा बाईपास पर रामपुर ओवर ब्रिज के आगे दाहिने लेन की सड़क अचानक उठ गई। जिससे सड़क पर एक बड़ा डिवाइडर जैसा उभर गया। रात 12 बजे की सड़क उठने की घटना होने से बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने कथौली और दूसरी तरफ करखियाव से बैरियर लगाकर रास्ता बंद कराया।

इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने रात के समय बैरियर के साथ पिकेट ड्यूटी लगाकर आवागमन बंद कराया और एनएचएआई को सूचना दी। रात 2 बजे एनएचएआई कर्मी मौके पर पहुंचे और रात में ही सड़क की खोदाई कर रास्ते को ब्लॉक कर दिया। शनिवार की सुबह 10 बजे से मरम्मत कार्य शुरू हुआ। दोपहर बाद उसपर आवागमन चालू हो गया। 
विज्ञापन


एनएचएआई के मेंटीनेंस अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि सड़क के बीच ज्वाइन्टर गर्मी में दबाव से उभर गया था। जिसे ठीक कर दिया गया। इंस्पेक्टर फूलपुर संजय मिश्रा ने बताया कि फोरलेन सड़क सात किमी तक ब्लॉक होने से जौनपुर की तरफ से आ रहे वाहनों को फूलपुर व पिंडरा बाजार होकर आगे निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें