फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मिर्गी दिवस: पांच से 15 साल तक के बच्चों को भी मिर्गी, वजह फोन की लत और कम नींद

Tue, 17 Nov 2026 03:14 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पांच साल से 15 साल तक के बच्चे भी मिर्गी के शिकार हो रहे हैं। बीएचयू अस्पताल में हर महीने ऐसे मरीज आ रहे हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने बच्चों में इस तरह की समस्या की वजह ज्यादा मोबाइल की लत और कम नींद बता रहे हैं। 
विज्ञापन
बच्चों में मिर्गी की समस्या का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कम उम्र वालों में भी मिर्गी का खतरा बढ़ता जा रहा है। बीएचयू अस्पताल में ऐसे 30 बच्चे हर महीने आ रहे हैं, जिनकी उम्र 5 से 15 साल है। इसमें भी 20 नये मरीज होते हैं। बच्चों में रुक-रुककर झटका आना, चलते चलते गिर जाने की समस्या मिल रही है।

विज्ञापन


डॉक्टर के अनुसार, मोबाइल का अधिक इस्तेमाल, नींद पूरी न होना इसकी मुख्य वजह है। मिर्गी की बीमारी के प्रति जागरूकता को लेकर हर साल 17 नवंबर को राष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाया जाता है। मिर्गी जैसी गंभीर बीमारी की जद में बच्चों के आने पर डॉक्टर ही नहीं बल्कि अभिभावकों की चिंता भी बढ़ती जा रही है।

न्यूरोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विजय नाथ मिश्रा का कहना है कि मिर्गी के दौरे की वजह अनुवांशिक होने के साथ ही मस्तिष्क में संक्रमण सहित अन्य हो सकती है। अस्पताल में वाराणसी के साथ ही मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर के साथ ही बिहार से मरीज आते हैं। हर महीने आने वाले बच्चों की जरूरी जांच, इलाज के साथ ही काउंसिलिंग भी की जाती है।
विज्ञापन


न्यूरोलॉजिस्ट प्रो. अभिषेक पाठक का कहना है कि बच्चों में इस तरह की समस्या की वजह ज्यादा मोबाइल, लैपटॉप का इस्तेमाल करने के साथ ही संतुलित भोजन न करना है। इसका असर उनके दिमाग पर ज्यादा पड़ता है।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रो. विजय नाथ मिश्रा का कहना है कि अगर 15 साल से क्रम उम्र वाले किसी बच्चे में झटके आने जैसी समस्या दिखे तो तत्काल जांच करानी चाहिए। पता चलता है कि दिमाग में कोई घाव तो नहीं है। समय पर इसका उपचार कराना भी जरूरी होता है। इसमें देरी से आगे चलकर समस्या बढ़ जाती हैं।

ज्यादा देर करने पर ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन इंफेक्शन होने की संभावना भी रहती है। बच्चों की आंखों का तेजी से फड़फड़ाना, अचानक गुमसुम होना, नजर तिरछी होना, हाथ-पैर के झटके के साथ गिर जाना, सुबह ब्रश करते समय ब्रश का गिर जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें