फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पूर्वांचल के खिलाड़ियों का जलवा, UP टीम से खेलेंगी तनीशा व मान्या

Wed, 27 Nov 2024 09:20 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

National Basketball Competition : राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में पूर्वांचल के कई खिलाड़ियों को जगह मिली। जिले की तनीशा और चंदौली की मान्या सिंह राजपूत का चयन हुआ है। 
विज्ञापन
बास्केटबॉल में चयनित खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बार जिले की बास्केटबॉल टीम में खेलने का मौका नहीं मिला। एक साल तक लगन और मेहनत की बदौलत तनीशा सिंह ने यूपी टीम में जगह बनाई। इसके अलावा चंदौली की मान्या सिंह राजपूत को राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में जगह मिली है। जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव विभोर भृगुवंशी ने बताया कि तनीशा शिवपुर में किराये पर रहकर प्रशिक्षण लेती हैं। 

विज्ञापन


वाराणसी की दो बालिकाएं और तीन बालक 39वीं राष्ट्रीय यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चयनित हुए हैं। टीम 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक कोलकाता में होने वाली प्रतियोगिता में खेलेंगी। बालक वर्ग में राज सिंह, सुमित सिंह और तेजस मिश्र का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। चयन पर जिला संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार सिंह, राघवेंद्र सिंह, डॉ. रमेश प्रताप सिंह, कार्तिक राम, विवेक श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं दीं।

दादा के सपने को पूरा करेंगी प्रज्ञा सिंह
पिंडरा क्षेत्र के पुरारघुनाथपुर की प्रज्ञा सिंह का चयन यूपी बास्केटबॉल टीम में हुआ है। आगरा के एकलव्य स्टेडियम की खिलाड़ी प्रज्ञा सिंह ने गौतमबुद्ध नगर में 13 दिनों तक कैंप में अभ्यास किया। यूपी टीम में चयनित होने खबर पर ग्रामीणों ने जश्न मनाया। प्रज्ञा ने दादा राजेश कुमार सिंह की देखरेख में खेलना शुरू किया था। बताया कि वह भारतीय टीम के लिए खेल कर दादा के सपने को पूरा करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें