फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीवासी कृपया ध्यान दें... 26 अप्रैल तक मेहमान आएं तो थाने में बताएं, नहीं तो हो सकती है परेशानी

Thu, 25 Apr 2019 11:54 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पीएम मोदी के रोड शो के लिए रिहर्सल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो और नामांकन जुलूस के रूट के मकान मालिकों और होटल संचालकों को ताकीद की गई है। निर्देशित किया गया है कि 26 अप्रैल तक मेहमान आए तो तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें। एसएसपी ने रोजाना सुबह और शाम औचक तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


स्थानीय अभिसूचना इकाई के साथ ही पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। एसपीजी और एनएसजी के घेरे में रहने वाले प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में 15 आईपीएस के नेतृत्व में 10 हजार से ज्यादा पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के अलावा डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट तैनात रहेगी।

रोड शो और नामांकन जुलूस के रूट पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी। अगल-बगल की ऊंची इमारतों पर अत्याधुनिक शस्त्रों के साथ सीपीएमएफ के जवान तैनात किए जाएंगे। वहीं, मंगलवार को ड्रोन कैमरों की मदद से मकानों और दुकानों की छतों को खंगाला गया।

विज्ञापन
Trending Videos

हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग, एसपीजी ने खंगाला चप्पा-चप्पा

दशाश्वमेध घाट पर चल रही पीएम आजमगन की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर मंगलवार को सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने बाबतपुर एयरपोर्ट और बीएचयू, डीरेका व पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर ट्रायल लैंडिंग की। वहीं, जिला प्रशासन के साथ एसपीजी के अधिकारियों ने बाबतपुर एयरपोर्ट, डीरेका, बीएचयू, छावनी क्षेत्र स्थित होटल में एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग (एएसएल) बैठक की।

इसके बाद एसपीजी ने पैदल ही रोड शो के रूट और गंगा घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। तय किया गया कि गंगा घाटों के उस पार भी फोर्स तैनात की जाएगी। रोड शो और नामांकन जुलूस के रूट पर बैरिकेडिंग का काम पूरा हो चुका है।

एसपीजी के अधिकारियों ने कहा है कि आमजन प्रधानमंत्री के सुरक्षा घेरे के नजदीक न आने पाएं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर उनके साथ दुर्व्यवहार भी न हो। वहीं, डीरेका स्थित गेस्ट हाउस की ओर जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नई दिल्ली से आए दो दर्जन से अधिक खुफिया अधिकारियों ने गंगा घाटों से लेकर शहर तक डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन

रोड शो में शामिल होने झोला लेकर न जाएं 

प्रधानमंत्री के रोड शो में शामिल होने के लिए आमजन झोला और बैग लेकर न आएं। यह निर्णय पुलिस ने सुरक्षा संबंधी कारणों से लिया है। वहीं, रोड शो के रूट पर 360 डिग्री पर घूमने वाले 650 सीसी कैमरे लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री के वाहनों के काफिले के आगे और पीछे निगहबानी का काम सात ड्रोन कैमरे करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें