फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit: BHU में मोदी ने रखी नेशनल एजिंग सेंटर की आधारशिला, बुजुर्गों को मिलेगी सहूलियत

Fri, 23 Feb 2024 04:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएचयू में आने वाले बुजुर्ग मरीजों को सहूलियत देने के लिए नेशनल एजिंग सेंटर की आधारशिला रखी। आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन संखवार का कहना है कि शुक्रवार के बाद एमआरआई, सीटी स्कैन की सेवा सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
बीएचयू में मरीजों के लिए लगने वाली मशीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वाराणसी दौरे में शुक्रवार को आईएमएस बीएचयू में बुजुर्गों के लिए नेशनल एजिंग सेंटर की आधारशिला रखने के साथ ही कई जांच उपकरणों की भी सौगात दिया। इससे बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों के इलाज की राह और आसान होगी। एमआरआई, सीटी स्कैन शुरू होने से वेटिंग कम होगी।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में इस समय एमआरआई की दो और सीटी स्कैन की मशीन है। इसके बाद भी मरीजों को एमआरआई के लिए एक से डेढ़ महीने का समय मिल रहा है। सीटी स्कैन के लिए भी इंतजार करना पड़ता है। आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन संखवार का कहना है कि शुक्रवार के बाद एमआरआई, सीटी स्कैन की सेवा सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में शुरू हो जाएगी।

एनआईसीयू में वेंटिलेटर, सर्जरी के लिए लैप्रोस्कोपी समेत कई सुविधाएं मिलने लगेंगी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह का कहना है कि ट्रॉमा सेंटर में हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी के लिए और एकमो के लिए दो मशीनें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


पीएम इन मशीनों की देंगे सौगात
सीटी स्कैन 128 स्लाइस, एमआरआई 1.5 टेस्ला, इंडोस्कोपी, हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी विद सिंगल स्ट्रेचर, डिजिटल एक्सरे फॉर न्यू बॉर्न, इन्हेल्ड नाइट्रिक ऑक्साइड मशीन, नियोनेटल वेंटिलेटर, एकमो, लेप्रोस्कोपी सेट सिंगल एचडी सिस्टम, एमआरआई एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन सेब्रल फंक्शन मॉनीटर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें