संगठन महामंत्री रत्नाकर ने बताया कि सदस्यता अभियान बूथ केंद्रित, व्यक्तिगत और कमजोर बूथों पर सदस्यता के रुप में चलाया जाएगा। 50 सदस्य बनाने वाले को ही सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा व संचालन प्रवीण सिंह ने किया। बैठक में अशोक चौरसिया, रामप्रकाश दूबे, नागेंद्र रघुवंशी, विद्या सागर राय, अशोक तिवारी, जयनाथ मिश्रा, प्रभात सिंह, ज्ञानेश जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।