फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंह ओलंपिक तो परिवार उनकी शादी की तैयारी में जुटा

Wed, 08 Jun 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
युवा पहलवान नरसिंह पंचम यादव के रियो ओलंपिक में चयन पर खुशी मनाता परिवार।
विज्ञापन
दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान नरसिंह पंचम यादव अब रियो ओलंपिक में 74 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में पदक के लिए दमखम आजमाएंगे।
विज्ञापन

  नरसिंह इन दिनो रियो (ब्राजील) में होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारी में जुटे हुए हैं जबकि उनके माता-पिता यहां उनकी शादी की तैयारी में व्यस्त हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि ओलंपिक से लौटते ही नरसिंह शादी के बंधन में बंधेंगे।


 नरसिंह का परिवार यहां चोलापुर विकास खंड के खरदहां (मुरेरी) गांव में रहता है। उनके पिता किसान हैं। नरसिंह अपने बड़े भाई के साथ मुंबई में रहकर पहलवानी करते हैं। 2012 के लंदन ओलंपिक में कनाडाई पहलवान मैट गेंट्री से हारकर पदक की होड़ से बाहर होने वाले नरसिंह को इस बार ओलंपिक में भारतीय चुनौती पेश करने का मौका कानूनी लड़ाई के बाद मिला है।  मालूम हो कि इस भार वर्ग के लिए उन्होंने पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया था।
विज्ञापन



  मगर ओलंपियन सुशील कुमार के भी इसी वर्ग में दावा करने से कुछ समय के लिए उहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। बाद में कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद नरसिंह के नाम पर मुहर लगी। नरसिंह के रियो जाने की खबर मिलने के बाद से ही उनके घर ही नहीं पूरे गांव में जश्न का माहौल है। बधाई और शुभकामना देने वालों का तांता लगा हुआ है।
 पिता पंचम यादव और मां भूलना देवी ने बताया कि रियो से लौटने के बाद नरसिंह शादी के बंधन में बंधेंगे। बताया कि नरसिंह से रिश्ते के लिए प्रदेश के कबीना मंत्री से लेकर डाक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों तक का प्रस्ताव आया है, जल्द ही रिश्ता फाइनल हो जाएगा।
विज्ञापन



 मां ने बताया कि नरसिंह को पहलवान बनाने में उनके बड़े भाई विनोद का अहमद किरदार है।  विनोद की ही मेहनत है कि आज  नरसिंह ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। महाराष्ट्र पुलिस में डीएसपी नरसिंह ने पिछले साल इंचियोन एशियन गेम्स में कांस्य और अमेरिका में संपन्न विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें