ऑनलाइन बैठक करते मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
गंगा पार रेती पर बस रही टेंट सिटी का संचालन 15 जनवरी तक शुरू हो जाएगा। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा का कहना है कि सीवरेज, पेयजल सहित सभी काम एक सप्ताह में पूरे कर लिए जाएं। वेंडर अपने टेंट लगाना शुरू कर दें। हर हाल में 10 जनवरी तक काम पूरा कर इसका प्रचार प्रसार शुरू कराया जाए। मंडलायुक्त ने गुरुवार को विकास प्राधिकरण की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान ये बाते कहीं।