विशिष्ट अतिथि अलवर के सांसद महंत बालक नाथ ने मानवता कल्याण, प्रकृति उत्थान व राष्ट्र निर्माण के लिए मंच को एकजुट होकर काम करने की प्रेरणा दी। नेपाल के राष्ट्रीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने समाज के लोगों से संस्कृति को संरक्षित करने की अपील की।
राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने समाज के कार्यों की सराहना की। मंच के अध्यक्ष कपिल लाखोटिया ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मंच के डिजिटल चैनल भायुम टाइम्स का लोकार्पण किया। स्वागताध्यक्ष दीपक बजाज ने देश और समाज के लिए मंगल कामना की। इस दौरान प्रशांत, अनिल जाजोदिया, रवि अग्रवाल, महेश आदि मौजूद रहे।
केंद्रीय संस्कृति और संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय संस्कृति और संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भारत के लिए गर्व की बात है कि विश्व के सबसे महत्वपूर्ण संगठन जी20 की अध्यक्षता करने जा रहे हैं। इसके माध्यम से भारत पूरे विश्व को संदेश देने और दुनिया पर छा जाने का समय है। मारवाड़ी युवा मंच के कार्यों से भारत सहित विश्व के 6 देश लाभांवित हो रहे हैं। अब अवसर है इसके पूर्ण रूप से अंतरराष्ट्रीय बनाया जाए।
एक विशेष सत्र में वक्ता अरुण ने विभिन्न प्रकार के तालियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि व्यायाम व सही खानपान से स्वास्थ्य ठीक रखने में मदद मिलती है। वहीं, उन्होंने अलग-अलग तालियों का अभ्यास भी कराया। जिस पर लोगों ने खूब तालियां बजाई।
अधिवेशन के दूसरे दिन नारी शक्ति समागम का हुआ। अलग-अलग शहरों से जुटी मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने रैंप पर प्रांतों की झलक दिखाई। साथ ही नारी सशक्तिकरण को लेकर आवाज बुलंद की। मंच के माध्यम से समाज में नारी की महत्ता को साझा किया। गीत व नृत्य से सजी संध्या में शानदार प्रस्तुति भी दी।
मुख्य अतिथि वीणा समूह के चेयरमैन केसी मालू ने कहा कि अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहकर अगली पीढ़ी को सशक्त बना सकते हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि समृद्ध विरासत को संजोते हुए जरूरी आधुनिकता को अपनाएं।