मैटिंग से सैंड फ्री होगा पूरा क्षेत्र
रेत पर बसे इस शहर की जमीन की दो स्तर की मैटिंग की गई है। इससे पूरा क्षेत्र सैंड फ्री (बालू मुक्त) हो गया। रेत पर निर्मित होने के बावजूद टेंट के अंदर बालू नहीं मिलेगी। मैटिंग करने के बाद ही टेंट लगाए गए हैं। टेंट सिटी में ऐसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, जो पर्यटकों को कड़कड़ाती ठंड का एहसास नहीं होने देंगी।
नाव के जरिये नमो घाट से से टेंट सिटी तक पहुंचा जा सकेगा। जो पर्यटक आएंगे, उन्हें 30 मिनट तक गंगा विहार कराया जाएगा। वाटर स्पोर्ट्स के साथ ही विविध आयोजन से काशी महोत्सव को भव्य बनाया जाएगा।- अमित गुप्ता, टेंटी सिटी का संचालन करने वाली कंपनी के अधिकारी
टेंट सिटी की दोनों कंपनियों को 10 जनवरी तक काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। सभी विभागों का काम लगभग पूरा हो गया है। टेंट सिटी वाराणसी के पर्यटन को एक नया आयाम देगी। -कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त