फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का दूसरा ड्रीम प्रोजेक्ट : काशी में नमो घाट बनकर तैयार, पीएम जल्द कर सकते हैं उद्घाटन

Wed, 27 Apr 2022 09:57 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि करीब 21000 स्क्वायर मीटर में पूरे क्षेत्र का निर्माण हुआ है। जो लगभग आधा किलोमीटर लंबा है। पहला फेज बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन
नमो घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में नमो घाट बनकर तैयार हो गया है। खिड़किया घाट पर जल्द पीएम इसका उद्घाटन कर सकते हैं। काशी में यह पीएम का दूसरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। वहीं, तीन के बाद अब  75 फीट ऊंचा मेटल का एक और नमस्ते वाला स्कल्पचर लगेगा।  लगभग 34 करोड़ की लागत से प्रथम फेज के पुनरुद्धार का काम लगभग समाप्ति की ओर है।

विज्ञापन


इस घाट से जलमार्ग और वायु मार्ग को भी जोड़ा  जाएगा। ताकि पर्यटक अन्य शहरों तक जा सके। मां गंगा को प्रणाम करते तीन स्कल्पचर फिलहाल घाट पर बने हैं। दो स्कल्पचर की ऊंचाई करीब 25 फीट और छोटे की 15 फीट है। यह लोगों के आकर्षण का केंद्र भी बन गया है । 

नमो घाट पर वोकल फॉर लोकल भी दिखेगा

स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि करीब 21000 स्क्वायर मीटर में पूरे क्षेत्र का निर्माण हुआ है। जो लगभग आधा किलोमीटर लंबा है। पहला फेज बनकर तैयार हो गया है। निर्माण में मेक इन इंडिया का विशेष ध्यान दिया गया है। इस घाट पर वोकल फॉर लोकल भी दिखेगा।
   

नमो घाट - फोटो : अमर उजाला
यहां पर्यटक सुबह-ए-बनारस का नजारा देख सकेंगे। साथ ही गंगा आरती में भी शामिल हो सकेंगे। वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकेंगे। सुबह मॉर्निंग वॉक ,व्यायाम और योग कर सकेंगे। दिव्यांगजन और बुजुर्गों के लिए मां गंगा के चरणों तक रैंप बना है। ओपेन थियेटर है, लाइब्रेरी, बनारसी खान पान के लिए फूड कोर्ट हैं।
विज्ञापन

जेटी से बोट के जरिये काशी विश्वनाथ धाम जा सकेंगे। फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन है। यहां मल्टीपर्पज प्लेटफॉर्म होगा। जहां हेलीकॉप्टर उतरने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है।  इंजीनियर इंडिया लिमिटेड के मैनेजर दुर्गेश ने बताया कि गाबियन और रेटेशन वाल से घाट तैयार किया गया है। इससे बाढ़ में घाट सुरक्षित रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें