फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल का नाम बदलेगा, वीसी बोले- मूल्यांकन के लिए बनेगा विद्यार्थी प्रतिक्रिया तंत्र

Sun, 07 Sep 2025 02:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू के कुलपति ने कहा कि कौशल विकास प्रकोष्ठ, कल्याण सेवाएं प्रकोष्ठ और नागरिकता एवं सशक्तिकरण प्रकोष्ठ के माध्यम से विद्यार्थियों का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वतंत्रता भवन सभागार में छात्रों से संवाद करते कुलपति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के स्वतंत्रता भवन सभागार में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने पहली बार करीब 1000 पीएचडी छात्रों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उठाए मुद्दों पर विश्वविद्यालय खुले मन और सहयोग की भावना से विचार करेगा। 

विज्ञापन


करीब एक घंटे के संवाद में कुलपति ने कहा कि ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल का नाम बदलकर इंटर्नशिप एंड प्लेसमेंट सेल रखा जाएगा ताकि विद्यार्थियों को व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने पर ज्यादा बेहतर प्रयास किए जा सकें। कहा कि अध्यापन और कोर्स का मूल्यांकन करने के लिए विद्यार्थी प्रतिक्रिया तंत्र की शुरुआत की जाएगी।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थी-संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए बीएचयू अपने सिस्टम को भी मजबूत कर रहा है। समस्याओं को सहजता से प्रस्तुत कर आगे बढ़ाएं, जिसके समाधान के संबंधित मंचों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि बीएचयू की शोध गुणवत्ता समाज में परिवर्तनकारी बदलाव लाने में भी सीधा योगदान देगी। कैंपस के वातावरण को सहज और सुगम बनाने के लिए विश्वविद्यालय कदम उठा रहा है, ताकि विद्यार्थी अपने शैक्षणिक और शोध कार्यों पर एकाग्र हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें