फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मतदाता सूची से नाम गायब, परेशान हुए मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची से नाम गायब, परेशान हुए मतदाता
विज्ञापन

कई मृत लोगों के नाम दिखे सूची में, कई लोगों के नाम में त्रुटियां भी मिलीं
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। निकाय चुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी से कई लोग मतदान से वंचित रह गए। कई मतदाताओं के नाम सूची से गायब रहे। इसके अलावा कुछ मृत लोगों के नाम शामिल रहे, जबकि घर के बालिगों का नाम सूची में नहीं थे। यह स्थिति लगभग पूरे शहर में देखने को मिली।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सदस्य ज्योतिषाचार्य प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय का नाम मतदाता सूची में नहीं था। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों से वोट डाल रहा हूं। पहली बार ऐसा हुआ कि निकाय चुनाव की मतदाता सूची से नाम गायब है। हबीबपुरा के राजेश कुमार का कहना है कि भाई, पत्नी और बहन का नाम मतदाता सूची से गायब है। प्रदीप गुप्ता के अनुसार बेटे व बेटियों का मतदाता सूची में नहीं मिला। वहीं, चांदपुर स्थित वैष्णो नगर कॉलोनी निवासी श्री नारायण मिश्रा और रेखा शुक्ला का नाम सूची में नहीं था।
विज्ञापन

सुंदरपुर निवासी शिवनाथ के अनुसार उनके घर में 12 मतदाता हैं, लेकिन केवल उनका नाम मतदाता सूची में है जबकि पत्नी, बेटे, बहू का नाम मतदाता सूची से गायब है। सुंदरपुर के वंशुलाल के अनुसार इनका नाम ऑनलाइन पर्ची में था, लेकिन सूची में नहीं था। इनके परिवार के सदस्यों का नाम नहीं रहा। महेशपुर में उमेश विश्वकर्मा, सविता, गोलू, कृष्णा, पवन, सुनील, मनोज, रमाशंकर, नीता, सूरज, पूजा का नाम मतदाता सूची में नहीं था।
विज्ञापन

बेदौली के हथियानबीर बाबा काॅलोनी मेंं रामकुमार गुप्ता, संदीप राउत, दिनेश झा के पूरे परिवार का नाम मतदाता मतदाता सूची से गायब रहा। लहरतारा में रविप्रकाश, हेमंत, अनुज, ककरहिया की रीता, गणेश का नाम मतदाता सूची से गायब रहा। चुनाव कार्यालय के अनुसार मौजूदा सूची 2017 के निकाय चुनाव और 2015 के पंचायत चुनाव को मिलाकर बनाई गई है। इस नाते यह दिक्कत आई है। लोगों को नामांकन के अंतिम दिन तक नाम बढ़वाने का मौका दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें