इन परियोजनाओं में 140 एमएलडी क्षमता के दीनापुर एसटीपी, 50 एमएलडी क्षमता के रमना एसटीपी, रामनगर के 10 एमएलडी, 80 एमएलडी के दीनापुर ओल्ड एसटीपी और भगवानपुर के 9.8 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का निर्माण किया जा चुका है, जोकि अब बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं।
वाराणसी में गंगा के बाईं तरफ से सीधे नदी में गिरने वाले 23 नालों में से 22 को पूरी तरह टैप किया जा चुका है। जबकि नक्खी नाले को आंशिक रूप से टैप किया जा चुका है। वहीं, वाराणसी के बड़े नालों में शामिल अस्सी नाले से निकलने वाले 50 एमएलडी अपशिष्ट जल को रमना एसटीपी से ट्रीट किया जाता है, बावजूद इसके बचे हुए 20 एमएलडी अपशिष्ट जल को नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत ‘एडवांस ऑक्सीडेशन प्लांट’ की पहल के तहत शोधित किया जा रहा है, ताकि गंगा में सीधे दूषित पानी न छोड़ा जाएं।
नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत वाराणसी में गंगा के संरक्षण के लिए जायका द्वारा 660 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अस्सी और वरुणा के लिए इंटरसेप्शन सीवर, ट्रंक सीवर और राइजिंग मेन्स को बेहतर किया जाने के साथ ही 3 सीवेज पंपिंग स्टेशन का विकास, दीनापुर में 140 एमएलडी एसटीपी का विकास, पुराने ट्रंक सीवर का पुनर्वास और दीनापुर एवं भगवानपुर में 5 पंपिंग स्टेशनों और मौजूदा एसटीपी का पुनर्वास किया गया है।
वहीं, वाराणसी में 84 घाटों की सफाई और रख-रखाव के अलावा से 26 घाट मरम्मत की गई है। जबकि 8 कुंड का पुनरुद्धार किया गया है। यही नहीं, मैकेनिकल ट्रैश स्कीमर्स के माध्यम से नदी सतह की सफाई का कार्य किया गया है। जबकि एक समग्र कार्य बल के रूप में पूर्व सैनिकों की एक बटालियन गंगा टास्क फ़ोर्स का वाराणसी में गठन किया गया है। जो नदी घाटों पर पौधरोपण, निगरानी और जागरूकता अभियान का कार्य कर रही है।