फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली: नमामि गंगे ने कसी कमर, घाटों पर चलाया स्वच्छता अभियान; लोगों से की ये अपील

Thu, 14 Nov 2024 03:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Dev Deepawali 2024 : देव दीपावली पर काशी के घाटों पर साफ- सफाई के साथ ही साज- सज्जा का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को नमामि गंगे के सदस्यों ने अस्सी से तुलसी घाट तक सफाई की। 
विज्ञापन
नमामि गंगे ने चलाया स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देव दीपावली के पूर्व घाटों पर सफाई के लिए नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने कमर कस ली है। काशी के घाटों को स्वच्छ रखने के लिए देव दीपावली के एक दिन पूर्व गुरुवार को अस्सी घाट से तुलसी घाट तक विशेष सफाई अभियान चलाया। गंगा तलहटी की सफाई के साथ लोगों से गंगा में गंदगी न करने के लिए अपील की गई। 

विज्ञापन


स्वच्छता अभियान के तहत घाटों पर जगह- जगह फेंके गए कूड़े- कचरे को भी नमामि गंगे के सदस्यों ने उनके सही स्थान तक पहुंचाया। घाटों पर श्रमदान के बाद वहां उपस्थित पर्यटकों और आम लोगों को गंगा और घाटों को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई। गंगा की अविरल धारा को निर्मलता के साथ बहने और उनको हमेशा स्वच्छ रखने के लिए सभी संकल्पबद्ध हुए। 

गंगा मैया की जय के बीच नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में सभी ने 'सबका साथ हो, गंगा साफ हो' के नारे संग प्रत्येक काशीवासी को गंगा स्वच्छता से जुड़ने की अपील की। 
विज्ञापन


विज्ञापन

राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा सफाई अभियान के लिए युवाओं और माताओं-बहनों का उत्साह मां गंगा के लिए बड़ा लाभकारी है। स्वच्छता की प्रतिबद्धता के लिए संकल्प, साफ-सफाई और जागरूकता से अपनी गंगा नित निर्मलीकरण की ओर अग्रसर होंगी। आयोजन का मूल उद्देश्य गंगा से सबको जोड़ना है। 

कहा कि देव दीपावली पर हमें गंगा स्वच्छता का संकल्प लेना होगा। गंगा स्वच्छता के लिए जन भागीदारी बहुत जरूरी है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, महानगर सहसंयोजक सारिका गुप्ता, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, छोटेलाल वर्मा, निधि वर्मा, मोनिका अरोड़ा, राजेश, सीपी जोशी, शशांक रस्तोगी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें