फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST Reforms 2025: जीएसटी सुधार के लिए पीएम मोदी का जताया आभार, हर- हर महादेव से गूंजा काशी विश्वनाथ धाम

Fri, 05 Sep 2025 04:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जन-उपयोगी जीएसटी सुधार के लिए नमामि गंगे ने पीएम मोदी का आभार जताया। इस दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि जीएसटी के सुधारों से भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। 
विज्ञापन
नमामि गंगे की टीम के साथ अन्य नागरिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी के नए जन उपयोगी सुधारों के लिए नमामि गंगे ने शुक्रवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम परिसर से मोदी सरकार को धन्यवाद प्रेषित किया। इस दौरान बाबा दरबार का आध्यात्मिक परिसर हर- हर महादेव, भारत माता की जय, मां गंगा की जय और मोदी सरकार के अभिनंदन के उद्घोष से गूंज उठा। राष्ट्रध्वज तिरंगे लेकर नागरिकों ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी लिया। 

विज्ञापन


नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि जीएसटी के सुधारों से भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। नए कर स्लैब से आम आदमी को राहत मिलेगी, जबकि किसानों युवाओं और छोटे व्यापारियों को भी लाभ होगा। इन कदमों से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। स्वदेशी से स्वावलंबन की भावना को नई ऊर्जा मिलेगी। 

कहा कि यह केवल कर सुधार नहीं बल्कि भारत को उच्च विकास दर वाली वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता अभियान जंभेश्वर राजेश शुक्ला,  नवनीत शर्मा, अभय सिंह, सुधा मिश्रा, शशांक यादव सहित सैकड़ो की संख्या में जनता शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें