फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पंप कैनाल के पास युवक का निर्वस्त्र शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के देवल चौकी के तहत कर्मनाशा नदी के पंप कैनाल के पास सोमवार को 40 वर्षीय अज्ञात युवक का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस उसकी शिनाख्त में जुट गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुरक्षित रखने के लिए शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया गया।
विज्ञापन

देवल चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित कर्मनाशा नदी में शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने पंप कैनाल के पास औंधे मुंह पड़ा युवक का निर्वस्त्र शव मिला। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव खराब हो गया था और करीब चार से पांच दिन पुराना लग रहा था। वहीं ग्रामीणों ने आशंका जताया कि कर्मनाशा नदी में बहकर शव कहीं और से आया होगा जो नदी में पानी कम होने की वजह से यहां लग गया होगा। गहमर कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि कर्मनाशा नदी में पंप कैनाल देवल के पास एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव को सुरक्षित रखने के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें