फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रेन में युवक की बिगड़ी तबीयत, सीएचसी पहुंचने से पहले तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। पटना से वाराणसी जाने के लिए सोमवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस में सवार एक युवक अचानक तबियत बिगड़ गई। दिलदारनगर स्टेशन पर उतार कर युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के पटना के पृथ्वीपुर चिरैया ताड़ देवी स्थान निवासी छोटू कुमार पांडेय (19) चचेरे भाई अमन कुमार पांडेय के साथ ट्रेन नंबर 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस से पटना से वाराणसी जा रहा था। बक्सर रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद ही छोटू कुमार पांडेय की तबीयत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए दिलदारनगर रेलवे स्टेशन उतार कर एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के लिए रेफर कर दिया। युवक को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था कि रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में गहमर कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें