फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नागमणि’ से चर्चा में आया वाराणसी का कटारी गांव, लगातार बज रही फोन की घंटियां

Thu, 25 May 2017 02:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Nagmani in varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के कटारी गांव में मणिधर नाग का जोड़ा निकलने की की खबर को लेकर पिछले दो दिन से लोगों में कौतूहल बना हुआ है। आसपास के गावों के लोग कटारी पहुंचकर उन युवकों से मिलते रहे, जिन्होंने चार दिन पहले बंसवार में चमकीली वस्तु के बीच लिपटते दो नागों की तसवीरें कैद करने का दावा किया था।
विज्ञापन


लोग आते रहे और दोनों युवक इस घटना को बार-बार बयां करते रहे। तमाम लोगों ने मौके पर जाकर भी उस स्थल को निहारा, जहां नाग का जोड़ा निकलने की चर्चा थी।  गांव के 12वीं के छात्र सत्यम सिंह और उसके चचेरे भाई शिवम ने की ओर से भेजी गई तसवीर का मिलान भी कराया जा रहा था।

लोग नागमणि को लेकर पुरानी दंत कथाओं को भी दोहराते नजर आए। सत्यम के मोबाइल पर सुबह से ही लोगो का फोन आना शुरू हो गया था। हर कॉल पर पर एक ही सवाल -मणिधर नाग के जोड़े की तसवीर कैसे कैद की गई?
विज्ञापन


गांव वाले भी घटना की सच्चाई जानने को उत्सुक थे। सत्यम का कहना था कि वह दोनों उस समय भयभीत हो गए थे। इस वजह वीडियो नहीं बना सके। गांव के देवी सिंह, शर्मा सिंह, राजेश, चंद्रशेखर का कहना है कि बुजुर्गों की जुबान से नागमणि की कहानियां कई बार सुनी गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें