फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागेंद्र अध्यक्ष, प्रदीप बने महामंत्री

Fri, 04 Nov 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। बलदेव पीजी कॉलेज, बड़ागांव में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हुआ। शाम को मतगणना खत्म होने के बाद नागेंद्र कुमार पटेल को अध्यक्ष, प्रदीप कुमार पटेल को महामंत्री और अवधेश कुमार पटेल को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 10 बूथों पर सुबह नौ से एक बजे तक मतदान हुआ। इसमें कुल 3477 छात्र-छात्राओं में 1659 ने वोट डाले। अपराह्न तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. बब्बन प्रसाद के अनुसार नागेंद्र कुमार पटेल ने 623 मत के साथ अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। इसी पद पर प्रदीप गुप्ता को 558, विनय पटेल को 438 और दीपक सिंह को कुल 15 वोट मिले। वहीं, महामंत्री पद पर 933 वोट पाकर प्रदीप कुमार पटेल निर्वाचित हुए। इसी पद पर रंजीत सरोज को 476 तथा संजय कुमार यादव को 225 मतों से संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद पर 765 वोट के साथ अवधेश कुमार पटेल ने जीत हासिल की। इसी पद पर अखिलेश यादव को 686 और अवधेश कुमार को कुल 185 वोट मिले।
विज्ञापन



इसी तरह  पुस्तकालय मंत्री पद पर सजावती देवी (589) ने अपने प्रतिद्वंद्वी आशीष कुमार पटेल को 57 मतों से पराजित किया। इसी पद पर एक अन्य प्रत्याशी अश्वनी कुमार को 504 मत मिले। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए सीधी टक्कर में अजीत कुमार चौहान (642) ने संजय कुमार यादव 117 वोट से पराजित किया। संजय को कुल 525 मत मिले। वहीं, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर राहुल जायसवाल 199 वोट पाकर निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रदीप कुमार पटेल को 35 मतों से हराया। इसी पद पर शिवाकान्त को 105 मत मिले। मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर पांच थानों की पुलिस, एक प्लाटून पीएसी, फायर ब्रिगेड और महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें