फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: दुबारी बनी नगर पंचायत, ग्रामीणों में जगी विकास की आस

Wed, 09 Dec 2020 03:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ जिले का मधुबन तहसील क्षेत्र का दो बारी गांव अब 11 नगर पंचायत के रूप में जाना जाएगा। दुबारी को नगर पंचायत बनाए जाने का नॉटिफिकेशन सरकार की तरफ से जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

नई नगर पंचायत दुबारी में 11 ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाएगा। इसमें खरगीपुर, हरिजन बस्ती, दुबारी, विग्रहपुर,  देवपुर देवपुर, टमठा, इस्लामिया बस्ती, बिसेन दुबारी, भानपुर, मनपरवामोलनपुर और गोबरही गांव शामिल होंगे।


मधुबन तहसील क्षेत्र का दुबारी गांव घाघरा किनारे पिछड़ा क्षेत्र में आता है। इसके बावजूद दुबारी बाजार काफी पुरानी बाजारों में शुमार है। 25 लाख की आबादी वाले मऊ जिले में अभी तक एक नगर पालिका के साथ 10 नगर पंचायतें थी। इसमें नगर पालिका मऊ है, जबकि नगर पंचायतों में मोहम्मदाबाद गोहना, चिरैयाकोट, वलीदपुर, कोपागंज, अदरी, दोहरीघाट, मधुबन, कुर्थी जाफरपुर, घोसी थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अब नई नगर पंचायत के रूप में दुबारी शामिल होगी। ज्ञात हो सपा कार्यकाल में चिरैयाकोट वलीदपुर के साथ मधुबन को नई नगर पंचायत घोषित किया गया था, बीते वर्ष कुर्थीजाफरपुर को भी नगर पंचायत का दर्जा दिया गया। अब दुबारी को नगरपंचायत बनाए जाने से जिले में नगर पंचायतों की संख्या 11 और एक नगरपालिका हो गई है।

हालांकि कुर्थीजाफरपुर और बनने वाली नई नगरपंचायत दुबारी में अभी प्रशासनिक व्यवस्था के तहत लोगो को सुविधाएं दी जाएगी। दुबारी को नगर पंचायत बनाए जाने से स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है साथ ही विकास की उम्मीद जगी है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें