फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भाजपा, सपा और कांग्रेस के बीच सहमति पर चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ेगी; आज होगी बैठक

Fri, 17 Jul 2026 11:52 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी नगर निगम की कार्यकारिणी समिति के सेवानिवृत्त छह सदस्यों के स्थान पर शुक्रवार को नए सदस्यों का चुनाव होगा। इसके लिए दोपहर दो बजे टाउनहाल में नगर निगम सदन की बैठक बुलाई गई है। बैठक में पार्षद मतदान के जरिए कार्यकारिणी समिति के रिक्त छह पदों के लिए नए सदस्यों का चयन करेंगे।
विज्ञापन
नगर निगम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nagar Nigam Varanasi: नगर निगम कार्यकारिणी समिति के सेवानिवृत्त (रिटायर) छह सदस्यों के स्थान पर शुक्रवार को दोपहर दो बजे टाउनहाॅल में होने वाली सदन की बैठक में चुनाव होगा। भाजपा, सपा और कांग्रेस के बीच सहमति बनने पर चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। चुनाव को ध्यान में रखते हुए परिषद कार्यालय की ओर से समय-सारिणी जारी की गई है।

विज्ञापन


सपा गठबंधन धर्म निभाए, गुलशन अली को दे समर्थन : कांग्रेस : कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर कहा कि कार्यकारिणी चुनाव में सपा गठबंधन धर्म निभाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी गुलशन अली को समर्थन दे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के कार्यकारिणी चुनाव में कांग्रेस ने गठबंधन धर्म निभाते हुए सपा के अमरदेव यादव और प्रमोद राय को सदस्य बनाने के लिए मतदान किया था। उस दौरान सपा के आठ पार्षदों ने हस्ताक्षर कर लिखित रूप से वर्ष 2026 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गुलशन अली को समर्थन देने का आश्वासन दिया था।

दिलीप डे बोले- सपा ने गोविंद सिंह पटेल को बनाया प्रत्याशी : सपा के महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हारून अंसारी को पत्र भेजकर बताया कि महानगर कार्यालय में पार्टी की बैठक हुई। इसमें सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद पीडीए को मजबूत करने पर बल दिया गया। इसे देखते हुए पार्टी के पार्षद गोविंद सिंह पटेल को कार्यकारिणी चुनाव के लिए सपा का प्रत्याशी घोषित किया गया है। दूसरे सदस्य के चयन की संभावना तलाशने के लिए वरिष्ठ पार्षद अमरदेव यादव को अधिकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची में पीएम नरेंद्र मोदी का भी नाम
कार्यकारिणी के चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 112 सदस्य शामिल हैं। सूची में 100 पार्षदों के अलावा दो सांसद, पांच विधानसभा सदस्य और पांच विधान परिषद सदस्य हैं, जो चुनाव की स्थिति में मतदान कर सकते हैं। मतदाता सूची में सांसद के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का नाम शामिल है। 

विधानसभा सदस्यों में शिवपुर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, उत्तरी विधायक एवं राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव तथा रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल शामिल हैं। विधान परिषद सदस्यों में राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, सपा के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा तथा स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें