वाराणसी। नगर निगम की ओर से अतिक्रमण और प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 88100 रुपये जुर्माना वसूला गया। आदमपुर क्षेत्र से दो गाड़ियों में 150 बोरी प्लास्टिक का थैला जब्त किया गया। दोनों मालिकों पर 80 हजार रुपये का जुर्माना किया गया और हिदायत दी गई।
खोजवा में एक दुकानदार पर प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। चंदुआ सट्टी के पास अतिक्रमण हटवाने के साथ सड़क खाली करवाई गई। कैंट रेलवे स्टेशन पुल के नीचे अतिक्रमण हटवाने के साथ ठेले वालों का सामान जब्त किया गया।
अतिक्रमण हटाने वाले दो दुकानदारों पर 6100 रुपये जुर्माना वसूला गया। गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कचहरी स्थित जालान पार्किंग स्थल पर राजस्व कर्मचारियों को धमकाने के मामले में हिदायत दी गई कि भविष्य में कर्मचारियों को परेशान न किया जाए। खोजवां में पैमाइश कर जमीन चिह्ति कर अतिक्रमण हटवाया गया।