फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फैक्ट्री के बाद भाजपा नेता का अवैध निर्माण सील

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अवैध पटाखा फैक्ट्री पर कार्रवाई के बाद भाजपा नेता के अवैध निर्माण को भी शुक्रवार को सील किया गया। भाजपा नेता ने नगर निगम से आवंटित जमीन पर बेसमेंट के साथ तीन मंजिला इमारत बनवा लिया। हालांकि विकास प्राधिकरण ने इस भवन को सील करने के साथ ही नगर निगम को पत्र भेजकर अवैध निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

चौक स्थित दालमंडी में चेतगंज मुख्य मार्ग पर भाजपा नेता शेख मुहम्मद आसिफ ने बेसमेंट और उसके ऊपर तीन मंजिला इमारत बिना किसी नक्शे के बना लिया था। आवासीय क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण की जांच में यह बात सामने आई कि यह जमीन नगर निगम से आवंटित है। ऐसे में विकास प्राधिकरण ने नगर निगम को भी पत्र जारी किया गया है। यहां बता दें कि भाजपा नेता शेख मुहम्मद आसिफ की अवैध पटाखा फैक्ट्री से पुलिस ने 50 क्विंटल से ज्यादा पटाखा बरामद किया था। इसी दौरान अवैध निर्माण की भी शिकायत सामने आई थी। इसके अलावा सिकरौल में अरुण कुमार और मीरापुर बसही में अमित सिंह का अवैध निर्माण सील किया गया। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राहुल पांडेय ने बताया कि अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जारी है। अवैध कब्जेदारों की सूची तैयार की गई है और उनके खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें