फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे से अब नगर निगम उठाएगा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा किनारे के हेरिटेज महत्व वाले 14 वार्डों में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी अब नगर निगम के हाथों में होगी। गंगा किनारे वाले छात्रों में बेहतर ढंग से व्यवस्था के संचालन के लिए 818 सफाई कर्मियों की टीम बनाई गई है। साथ ही मॉनीटरिंग के लिए 46 प्राइवेट सुपरवाइजरों को तैनात किया जाएगा। गंगा के कि नारे सफाई करने वाली संस्था का ठेका समाप्त होने के बाद नगर निगम ने यह नई व्यवस्था लागू की है। हेरिटेज महत्व वाले 14 वार्डों में कूड़ा उठान से लेकर ट्रांसपोर्टेशन तक हर माह करीब 73 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

हेरिटेज महत्व वाले गंगा किनारे के वार्डों राजघाट, प्रह्लाद घाट, कामेश्वर महादेव, राजमंदिर, कालभैरव, गढ़वासी टोला, गोला दीनानाथ, दशाश्वमेध, जंगमबाड़ी, बंगाली टोला, मदनपुरा, बागहाड़ा, शिवाला और भदैनी वार्डों में अब नगर निगम कूड़ा उठवाएगा। सुनियोजित ढंग से कुछ वार्डों में दो शिफ्ट में जबकि काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे इलाकों में रात और दिन मिलाकर तीन चरणों में कूड़े का उठान किया जाएगा।
16 अक्तूबर से नगर निगम गंगा के किनारे के वार्डों में सफाई का काम कराएगा। घाटों की सफाई व धुलाई की आईएलएफ एस पहले की ही तरह करती रहेगी। - राम सकल यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें