शहर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम की ओर से फागिंग की व्यवस्था बनाई गई है। 40 मशीनों से रोस्टरवार अलग-अलग इलाकों में फागिंग कराई जा रही है। आगामी 15 दिनों तक फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा।
वर्तमान समय में नगर निगम के पास लगभग 40 फागिंग मशीनें हैं। सीमा विस्तार के साथ ही नगर निगम के काम में भी इजाफा हो गया है। इसे देखते हुए रोस्टरवार फागिंग कराई जा रही है। मच्छरों के प्रकोप से मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ने की आशंका है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीके शर्मा ने बताया कि आठों जोन में फागिंग कराई जा रही है। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में विशेष अभियान चलाकर फाॅगिंग कराई जाएगी।