फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Schlorship News:आवेदन में गड़बड़ी से 1300 विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन में गड़बड़ी की वजह से 1300 से ज्यादा विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह गए। इनका आवेदन समाज कल्याण विभाग की ओर से निरस्त कर दिया है। इसमें हाईस्कूल, इंटर और ग्रेजुएशन के विद्यार्थी शामिल हैं। ज्यादातर छात्रों के नाम और माता-पिता के नाम में गड़बड़ी है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से गड़बड़ी को सही करने के लिए फरवरी में आवेदन का पोर्टल खोला गया था। बावजूद गड़बड़ी ठीक नहीं हो सकी। जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने बताया कि लगभग 40,000 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। आवेदन में गड़बड़ी के कारण 1300 से ज्यादा आवेदन निरस्त किए गए हैं। छात्रों को गड़बड़ी ठीक करने का मौका भी दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें