फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेस तो बदल गई लेकिन नहीं बदला काम का रवैया

विज्ञापन
विज्ञापन
वरुणा पार क्षेत्र में घर-घर कूड़ा उठाने का दावा तो नगर निगम कर रहा है, लेकिन अब भी कई क्षेत्रों में कूड़ा नहीं उठने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सफाई-कर्मियों की ड्रेस बदल गई है लेकिन काम का रवैया नहीं बदला है। नगर निगम और एजी इनवायरो कंपनी के बीच हुए अनुबंध में सफाई की व्यवस्था चरमरा गई है। मुहल्लों में कूड़ों का अंबार लगा हुआ है, जिसके दुर्गंध से आमजन परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

घुरहूपुर वार्ड संख्या 33 में विगत एक हफ्ते से कूड़ा उठाने का कार्य नहीं हो रहाह है। मोहल्ले के विनोद, संतोष, सरोज, राजू, अनिल, सूरज ने कहा कि एक हफ्ते के ऊपर से क्षेत्र में कूड़ा उठाने का कार्य नहीं हो रहा है। नगर निगम के सुपरवाइजर फोन नहीं उठाते हैं। सफाई कंपनी के जोनल अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कंपनी का काम कूड़ा उठाना नहीं है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का है। इकट्ठा कूड़ा उठाने का कार्य नगर निगम द्वारा किया जाएगा। निजी सफाई कंपनी व नगर निगम के बीच काम को लेकर खींचातानी से क्षेत्र में दुर्गंध युक्त कूड़े का ढेर हफ्ते भर से पड़ा हुआ है। इससे क्षेत्र में बीमारी का खतरा बना हुआ है। अपर नगर आयुक्त देवी दयाल ने कहा कि कंपनी के कर्मचारियों को क्षेत्र को समझने में अभी समय लगेगा। धीरे-धीरे सब व्यवस्था सही हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें