यूपी के बलिया जिले से एक अजीबोगरीब मामला समाने आया है। जिले के हल्दी थानाध्यक्ष को एक जांच के संबंध में पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं लोग इस घटना को थाने में बने गुंबदनुमा कमरे से जोड़ रहे हैं।
दरअसल, वर्ष 1981 में तत्कालीन थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में बैठने के लिए एक गुंबदनुमा हवादार कमरा बनवाया था। कमरे में बैठने के अगले ही दिन वह सस्पेंड हो गए थे। कुछ समय बाद कमरे में बैठने वाले दूसरे थानाध्यक्षों पर भी कार्रवाई हुई।