फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मेरे जाने के बाद घर आता है पत्नी का लवर', पति ने की शिकायत, बोला- मेरी और बच्चों की हत्या कर देगी

Sat, 12 Jul 2025 08:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के बड़ागांव पुलिस ने पति की गुहार और ससुर-साले की गवाही के बाद मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि जिस लड़के से महिला का चक्कर है, उससे कोई रिश्तेदारी नहीं है। जबकि पत्नी हमेशा कहती थी कि युवक उसका माैसेरा भाई है।
विज्ञापन
बड़ागांव पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: मेरठ की मुस्कान और मध्य प्रदेश की सोनम राजपूत जैसे चर्चित मामलों में पत्नियों द्वारा प्रेमी के लिए पति की हत्या किए जाने की घटनाओं ने अब पतियों में भी खौफ पैदा कर दिया है। इसी कड़ी में वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोइराजपुर गांव निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर उसकी और बच्चों की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी पत्नी का प्रेम संबंध कज्जाकपुरा, कोनिया निवासी राहुल विश्वकर्मा से है। मना करने पर वह झगड़ा करती है। उसने बताया कि शादी 2012 में हुई थी और तीन बच्चे हैं। पत्नी ने राहुल को मौसी का बेटा बताया।

पति ने आरोप लगाया कि उसकी गैरमौजूदगी में जब वह काम करने बाहर चला जाता तो प्रेमी घर आकर उसकी पत्नी के साथ रहता था। ससुराल पक्ष से पूछने पर सच सामने आया कि राहुल से उसकी पत्नी का कोई रिश्ता नहीं है।
विज्ञापन


काफी समझाने के बाद भी जब पत्नी नहीं मानी तो इस मामले को लेकर परेशान पति शनिवार को दोपहर में ससुर और साले के साथ हरहुआ पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें