फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण के लिए चार मस्जिदों के मुतवल्लियों ने दी सहमति, छह की कराई गई है नापी

Tue, 23 Jun 2026 06:04 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

दालमंडी चौड़ीकरण के लिए छह में से चार मस्जिदों के मुतवल्लियों ने सहमति दी है। दो और मस्जिदें वक्फ में दर्ज हैं। इनके लिए भी बातचीत की जा रही है। 
विज्ञापन
दालमंडी चौड़ीकरण योजना के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दालमंडी चौड़ीकरण योजना के लिए 6 मस्जिदों में से 4 मस्जिदों के मुतवल्लियों ने सहमति दी है। पुलिस, प्रशासन की ओर से इनकी नापी कराई गई है। इनमें करीमुल्लाह बेग, संगमरमर, अली रजा और नेसारन की मस्जिद शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से जी प्लस थ्री के मानक के अनुरूप क्षतिपूर्ति दी जाएगी। इनके अलावा लंगड़ा हाफिज, रंगीले शाह मस्जिद के लिए भी बातचीत की जा रही है। करीमुल्लाह बेग मस्जिद के मुतवल्ली मिर्जा सैफ बेग ने बताया कि नापी के बाद क्षतिपूर्ति का आकलन और सहमति पत्र बनने के बाद चौड़ीकरण की जद में आ रहे हिस्से को हटाया जाएगा। 

विज्ञापन


वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जफर फारूकी के कहने पर चार मस्जिदों के मुतवल्लियों ने सहमति पत्र दिया है। पीडब्ल्यूडी की ओर से जी प्लस थ्री के मानक के अनुरूप क्षतिपूर्ति दी जाएगी। इस क्षतिपूर्ति से मस्जिद को ठीक कराया जाएगा, ताकि उसमें दोबारा से इबादत की जा सके। दो और मस्जिदें वक्फ में दर्ज हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि चौड़ीकरण की जद में 6 मस्जिदें हैं। सभी पक्षों से बातचीत कर उन्हें शिफ्ट कराया जाएगा।

दालमंडी में 650 मीटर सड़क को 17.4 मीटर करेंगे चौड़ा
नई सड़क से चौक थाने तक लगभग 650 मीटर की सड़क चौड़ी होगी। इसके तहत 17.4 मीटर चौड़ी मॉडल सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिसके दोनों ओर 3.2 मीटर का फुटपाथ और हरियाली होगी। 215 करोड़ रुपये की धनराशि से इसका निर्माण होगा। 187 संपत्तियों/भवनों के लिए लगभग 191 करोड़ रुपये के मुआवजे का प्रावधान है, जो संपत्ति मालिकों को वितरित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें