Varanasi News: काशी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने के उद्देश्य से यहां इंटर मॉडल टर्मिनल बनाया जा रहा है। स्टेशन से पहले भदऊ डाट पुल के पास अंडरपास को चौड़ा किया जा रहा है।
काशी रेलवे स्टेशन से पहले भदऊ डाट पुल (भदऊ चुंगी) के पास अंडरपास को चौड़ा किया जा रहा है। इसमें अब तक दो लेन से गाड़ियों का आवागमन हो रहा है, लेकिन चौड़ाई के बाद सड़क छह लेन की हो जाएगी। इसके अलावा ऊपर से दो रेलवे ट्रैक की जगह चार रेलवे लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
काशी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने के उद्देश्य से यहां इंटर मॉडल टर्मिनल बनाया जा रहा है। करीब 350 करोड़ की लागत से चल रहे काम में इधर तेजी आई है। इसके तहत नई रेलवे लाइन बिछाए जाने के साथ ही सड़क का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। जिस जगह पर पहले से भदऊ डाट पुल है, उसी के सटे दोनों ओर नया अंडरपास बनाया जा रहा है। बन जाने के बाद सिक्स लेन की सड़क हो जाएगी।
100 दिन का मेगा ब्लॉक लेकर कराया जा रहा रेलवे का काम
रेलवे की ओर से नई रेल लाइन बिछाए जाने के काम में किसी तरह की बाधा न आने पाए, इसके लिए यहां 100 दिन का मेगा ब्लॉक भी लिया गया है। इस वजह से कई ट्रेनों का रूट भी बदला है। इस पर अभी ऊपरी हिस्से से दो रेलवे ट्रैक से ट्रेनों को चलाया जाता है। नया ट्रैक बिछाए जाने का काम भी इस समय तेज हो गया है।