फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं ने रामनवमी पर उतारी श्रीराम की आरती, कोरोना संकट से बचाने की हुई कामना

Wed, 21 Apr 2021 07:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सामाजिक दूरी का पालन करते हुआ आयोजन, हुई अपील-घरों में रहें, करें दो गज दूरी का पालन
विज्ञापन
वाराणसी में बुधवार को लमही स्थित विशाल भारत संस्थान में मुस्लिम महिला फाउण्डेशन द्वारा रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम की आरती उतारती मुस्लिम महिलाएं । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में रामनवमी पर कोरोना संकट को टालने के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की गई। मुस्लिम महिलाओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम की आरती कर कोरोना संकट को टालने के साथ ही कोरोना योद्धाओं की जीवन रक्षा की कामना भी की।
विज्ञापन


बुधवार को रामनवमी पर लमही स्थित श्रीराम आश्रम में मुस्लिम महिलाओं ने नाजनीन अंसारी की सदारत में भगवान श्रीराम की आरती उतारी। किसी के हाथ में आरती की थाली, किसी ने लोबान जलाया और किसी ने कपूर। महिलाओं ने कोरोना से दुनिया को बचाने के लिए भगवान श्रीराम से प्रार्थना की। 

मुस्लिम महिलाओं ने उर्दू में लिखी श्रीराम आरती और श्रीराम प्रार्थना का गायन व हनुमान चालीसा का पाठ किया। महिलाओं ने कहा कि जिस तरह से भगवान श्रीराम ने राक्षसों के आतंक से विश्व को मुक्ति दिलाई थी। उसी तरह से कोरोना रूपी राक्षस के आतंक से भारत को मुक्त कराएंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भगवान राम के धरती पर अवतार लेने के दिन से ही कोरोना संकट कम होगा, इसके लिए जरूरी है कि सामाजिक दूरी बनाएं और घरों में रहने की आदत डालें। इस दौरान विशाल भारत संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव, नजमा परवीन, नगीना बानो, तबस्सुम, नाजमा बानो, अर्चना भारतवंशी, दक्षिता भारतवंशी, खुशी रमन भारतवंशी, इली भारतवंशी, डॉ. मृदुला जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें