इस अवसर पर बनारस के मुस्लिम समाज के लोगों ने संयुक्त हस्ताक्षर से यूएन को पत्र लिखकर तत्काल पाकिस्तान के जेहादी हरकतों पर रोक लगाने की मांग की। पाकिस्तान का परमाणु हथियार आतंकवादियों के हाथ में है। वह कभी भी परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर पूरी दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की आग में झोक सकता है।
ये भी पढ़ें : पिता के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख दिया तीन तलाक, दोनों ने मिलकर पति को पीटा
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशाल भारत संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि ‘पाकिस्तान का परमाणु हथियार जेहादी आतंकवादियों के प्रभाव में है, जो पूरी दुनिया को इस्लामिक बनाना चाहते हैं। जिसके दिलो दिमाग में आतंक ही धर्म के रूप में स्थापित हो गया हो, उससे क्या बातचीत की जा सकती है? दुनिया के देश और यूनाइटेड नेशन अब पाकिस्तान के औचित्य पर विचार करें। वर्षों पहले नेहरू और जिन्ना की गलतियों ने पूरी दुनिया को एक आतंकी देश देकर मानवता के लिए खतरा उत्पन्न कर दिया। वक्त रहते पाकिस्तान पर लगाम नहीं लगाई गई तो पूरी दुनिया आतंक से तबाह हो जाएगी। आतंक की फैक्ट्री को बंद कर परमाणु हथियार को नष्ट करें। तभी धरती, इंसान और इंसानियत बचेगी।’
मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि ‘पाकिस्तान इस्लाम और इंसान का दुश्मन है। पाकिस्तान के रहते हर देश आतंकवाद से जूझ रहा है। दुनियां के देश साझा अभियान चलाकर पाकिस्तान को खत्म करें, नहीं तो हर देश के नागरिक पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा मारे जायेंगे। हर देश में धमाका होगा। मुस्लिम देश पाकिस्तान को बहिष्कृत करें, पाकिस्तानियों की हज यात्रा पर रोक लगे, नहीं तो सऊदी अरब भी पाकिस्तान की वजह से धमाकों का शिकार होगा और पूरी दुनिया में बदनाम होगा। रामचरित मानस और गीता का नियमित पाठ कराए पाकिस्तान, तभी उसके देश के लोग जेहाद से मुक्त होकर शांति की तरह बढ़ेंगे।’