कांवरियों पर फूल बरसाते मुस्लिम समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
सावन के अंतिम सोमवार पर काशी ने देश को गंगा जमुनी तहजीब का संदेश दिया। मुस्लिम बंधुओं ने चौक क्षेत्र में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए कतारबद्ध कांवरियों पर फूल बरसाकर स्वागत किया। नमाज के बाद हाथों में तिरंगा लगाए मुस्लिम बंधुओं ने कांवरियों का स्वागत किया।
कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर रहे हड़हासराय के मोहम्मद आसिफ शेख ने बताया कि हम गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल को बनाए रखने के लिए रामनवमी पर राम भक्तों की सेवा करते हैं तो सावन में शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं ने भी कांवरियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया और कहा कि हमारे कांवरिया भाई कोसों दूर से पैदल आ रहे हैं। ऐसे में हम उनपर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत काशी नगरी में कर रहे हैं।
सावन के अंतिम व चौथे सोमवार को बाबा विश्वनाथ का रुद्राक्ष शृंगार किया गया। इसमें रुद्राक्ष के दाने से बाबा की झांकी सजाई गई। मंदिर परिसर को भी रुद्राक्ष से सजाया गया। इसे प्रसाद स्वरूप भक्तों में वितरित गया।