फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संगीत परिषद काशी के दिवंगत कलाकारों को करेगा नमन

विज्ञापन
*संगीत परिषद, काशी करेगा दिवंगत कलाकारों को नमन**13 से 15 मार्च तक नागरी नाटक मण्डली में होगा
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस घराने के दिवंगत हो चुके श्रद्धेय गुरुजनों और महान कलाकारों की स्मृतियों को नमन करने संगीत परिषद काशी त्रिदिवसीय सांगीतिक अनुष्ठान करने जा रहा है। काशी की समृद्धशाली संगीत परंपरा के लिए समर्पित संस्था संगीत परिषद काशी 13-14 और 15 मार्च को कबीरचौरा स्थित नागरी नाटक मंडली सभागार में स्वरांगना ललित कला केंद्र के सहयोग से नमन कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन

संगीत परिषद के अध्यक्ष विनय जैन और महासचिव विनोद अग्निहोत्री ने संयुक्त रूप से बुधवार को नागरी नाटक मंडली में पत्रकारों से बात की। कहा कि इन तीन दिनों में काशी के ख्यातिलब्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दिवंगत कलाकारों को नमन करेंगे। कार्यक्रम का शुभांरभ 13 मार्च को विदुषी सुचरिता गुप्ता और सप्तक द्वारा मंगलाचरण के साथ होगा। इसके पहले दिन विशाल कृष्ण का कथक, राहुल रोहित मिश्र का गायन एवं अंशुमान महाराज और सुखदेव मिश्र के सरोद एवं वायलिन की जुगलबंदी होगी।
दूसरे दिन 14 मार्च को विदुषी डॉ. रेवती साकलकर का गायन, पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र, देवव्रत मिश्र, कृष्णा मिश्र एवं वत्स अग्निहोत्री की सितार की जुगलबंदी होगी। अंत में सौरव-गौरव मिश्र के कथक की प्रस्तुति होगी। तीसरे दिन 15 मार्च को गणेश मिश्र का गायन, विदुषी कमला शंकर का गिटार और शैली तिवारी के कथक नृत्य से कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम रोजाना शाम सात बजे से नागरी नाटक मंडली के सभागार में दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ प्रारंभ होगा। संस्था के अध्यक्ष विनय जैन ने बताया की तीन दिनों में मुख्य कलाकारों सहित 40 से अधिक कलाकार शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें