फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में महिला की हत्या: गला रेतकर उतारा मौत के घाट, सबसे पहले बेटों ने देखी लाश; वजह तलाश रही पुलिस

Thu, 20 Aug 2026 06:23 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में गुरुवार को घनी आबादी के बीच घर में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। स्कूल से लौटे बच्चों ने मां को लहूलुहान हालत में देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
अकबरी की फाइल फोटो और खाट पर पड़ी लाश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरदह गांव में बृहस्पतिवार की भरी दोपहरी में घनी आबादी के बीच घर के अंदर अकबरी (38) पत्नी ताहिर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। आसपास काफी मात्रा में खून बिखरा था। स्कूल से घर लौटे बच्चों ने मां को इस हालत में देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन




मृतका का पति ताहिर मुंबई में लूम का काम करते हैं और वहीं रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अकबरी के तीन बेटे और एक बेटी है। बेटी सिमरन की शादी खराट गांव में हुई है, जबकि बड़ा बेटा समीर पिता के साथ मुंबई में रहता है। दो बेटे अमीर (16) और असद (8) बरदह के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। 

विज्ञापन

पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि सुबह आसपास के लोगों ने अकबरी को देखा था। इसके बाद दोनों बच्चे स्कूल चले गए। करीब एक बजे स्कूल से लौटने पर बच्चों ने घर के अंदर मां को जमीन पर गिरी और खून से लथपथ देखा। मां की हालत देखकर दोनों ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर सूचना दी। 

सूचना मिलते ही बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पांडेय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और क्राइम ब्रांच ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

घर के बाहर गमगीन महिलाएं। - फोटो : संवाद
बच्चों के सिर से उठा मां का साया
अकबरी के दोनों बेटे अमीर और असद हंसते-खेलते स्कूल से लौटे। उन्होंने घर के बाहर से ही अम्मी-अम्मी की आवाज दी पर कोई उत्तर नहीं मिला। जब वे घर में पहुंचे तो उन्हें मां की हत्या का भयावह दृश्य दिखाई दिया। मां को खून से लथपथ देखकर दोनों बच्चों ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। घनी आबादी के बीच दिनदहाड़े हुई वारदात को लेकर ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्थिति और कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। - भूपेश पांडेय, सीओ लालगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें