फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से पैरोल पर छूटे युवक ने की थी अपने दोस्त की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बजरडीहा निवासी इरशाद की हत्या उसके साथ चोरी और हेरोइन का नशा करने वाले खोजवा निवासी नट्टू ने की थी। यह खुलासा कर पुलिस ने सोमवार को नट्टू को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नट्टू चोरी के आरोप में जेल में बंद था और लॉकडाउन में पैरोल पर बाहर आया था। वहीं, 24 घंटे में हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने पांच हजार रुपये का नगद इनाम दिया है। भेलूपुर थाना अंतर्गत बजरडीहा निवासी इरशाद का शव उसके क्षेत्र में ही रविवार की सुबह एक खाली प्लॉट में मिला था। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने तफ्तीश शुरू की तो पता लगा कि रविवार को इरशाद आखिरी बार नट्टू के साथ देखा गया था। इंस्पेक्टर भेलूपुर उदय प्रताप सिंह और चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने उसे भवनिया पोखरी के समीप से गिरफ्तार किया। पूछताछ में नट्टू ने बताया कि वह भेलूपुर थाने से चोरी के आरोप में जेल भेजा गया था। लॉकडाउन में पैरोल पर लगभग एक माह पहले छूटा था। खोजवा स्थित उसका मकान बिक चुका है। नशे की आदत होने के कारण वह चोरी करता है। कीनाराम बाबा आश्रम के पास रहने के दौरान उसकी मुलाकात इरशाद से हुई। इरशाद भी नशा करता था और उसे भी अपने परिवार से कोई मतलब नहीं था। इस पर दोनों लोग साथ में रहने लगे। दोनों ने खोजवा में एक सब्जी वाले का मोबाइल चुराया। मोबाइल के बटवारे को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था और इरशाद ने उसे तोड़ दिया था। नट्टू के अनुसार इसे लेकर वह इरशाद से नाराज था। जेल से बाहर आने के दौरान उसके पास 1500 रुपये थे, उसमें से 800 रुपये भी इरशाद चुरा लिया था और मांगने पर नहीं दे रहा था। नट्टू ने बताया कि इसलिए वह अंदर ही अंदर उससे बहुत नाराज था और बदला लेने की सोचा था। 23 मई की रात नट्टू ने इरशाद को हेरोइन के नशे के लिए साथ लिया। इसके बाद दोनों बजरडीहा क्षेत्र के चौभड़वा पोखरी गए। इरशाद जब नशे में धुत हो गया तो उसके सिर और चेहरे पर ईंट-पत्थर से कई बार वार किया। जब तसल्ली हो गयी कि इरशाद मर गया है तो वह वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें