बलिया। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में घुस कर जूते से पिटाई करने के मामले में आरोपी भैया मुन्ना बहादुर सिंह की शुक्रवार को न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एचसीएसटी) प्रमोद कुमार गंगवार की अदालत में पेशी हुई। न्यायाधीश ने मामले को संज्ञान लेने के बाद अगली तारीख दे दी।
मुन्ना बहादुर ने सागरपाली सहित 16 से अधिक गांवों में बिजली कटौती व फाल्ट होने पर समय पर मरम्मत न करने की शिकायत के दौरान 23 अगस्त को एसई लाल सिंह की जूता से पिटाई कर दी थी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एसई की तहरीर पर मुना बहादुर सिंह 25 अज्ञात पर एससीएसटी सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। पेशी की खबर पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता न्यायालय परिसर में मौजूद रहे। संवाद