धार्मिक मंच पर अश्लील डांस।
- फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि देर रात 11 बजे के बाद जैसे ही अतिथि और अधिकारी कार्यक्रम स्थल से रवाना हुए, मंच का माहौल बदल गया। धार्मिक आयोजन का सांस्कृतिक मंच आर्केस्ट्रा स्टेज में तब्दील हो गया, जहां 'ले ल पुदीना ले ल पुदीना', 'पियवा फ्रॉक वाली' जैसे अश्लील भोजपुरी गीतों पर डांसर थिरकती नजर आईं।
मंच पर प्रस्तुति देने वालों में भोजपुरी गायक गोलू राजा, अनुपमा यादव और आर्यन बाबू भी शामिल बताए जा रहे हैं। कार्यक्रम में इस तरह नृत्य का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। धार्मिक कार्यक्रम में इस तरह की प्रस्तुति पर सवाल उठ रहे हैं।
इस मामले में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय सिंह गोंड ने कहा कि कार्यक्रम सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित था। हमने उद्घाटन कर कुछ देर तक धार्मिक आयोजन में सहभागिता की और फिर रवाना हो गए। हमारे वहां से जाने के बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।